Partner Network

  1. Home
  2. /
  3. Partner Network

साथी नेटवर्क



आईआईएम बोधगया विद्यार्थियों के अधिगम अनुभव समृद्ध करने के लिए वैश्विक मानकों और समकालीन प्रवृत्तियों के परिवेश के महत्व को स्वीकार करता है। कैम्पस में अंतर्राष्ट्रीय परिवेश और सांस्कृतिक विविधता के परिवेश कायम करने के क्रम में, संस्थान ने जर्मनी, ताइवान, फ्रांस, वेनेजुएला, रूस, मैक्सिको, इटली, द.कारिया, मोरक्को और इजरायल के कई प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ पारस्परिक सहयोग स्थापित किया है।

 
eada
   

ईएडीए, स्पेन 1957 में स्थापित एक स्वतंत्र, गैर-लाभकारी संस्थान है और 1984 में निजी विश्वविद्यालय फाउंडेशन का दर्जा प्राप्त किया। ईएडीए प्रशिक्षण, अनुप्रयुक्त शोध, और अंतर्राष्ट्रीय संदर्भ में व्यवसाय जगत और समाज में ज्ञान अंतरण के लिए प्रतिबद्ध है। फाइनेंशियल टाइम्स श्रेणीक्रम में इसकी उपस्थिति और स्वतंत्र, अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों (ईक्यूयूआईएस, एएमबीए) के द्वारा प्रमाणन इसकी गुणवत्ता और इसके अनुभव की व्यापकता को स्वीकृति प्रदान करते हैं।    Know more

group-iscae
 

 

   

यूनिवर्सिडैड अनाहुआक मेक्सिको, एएसीएसबी और एएमबीए द्वारा मान्यताप्राप्त एक निजी विश्वविद्यालय है जो कि लीजियनरीज के क्राइस्ट संस्थान के अंतर्गत आता है। इसके शैक्षिक प्ररूप विद्यार्थियों को पेशेवर, बुद्धिजीवी, मानव, सामाजिक, और अध्यात्मिक आयामों में दक्ष करने और आशावादी, सहायता के लिए तत्पर, और अपने परिवेश के सकारात्मक बदलाव में सक्षम बनाने के लिए समग्र शिक्षा प्रदान करने हेतु सतर्कतापूर्वक तैयार किया गया है।    Know more

 
group-iscae
 

 

   

एएसीएसबी और एएमबीए द्वारा प्रमाणित (एमबीए और ईएमबीए कार्यक्रम), व्यवसायिक अध्ययन संस्थान (आईबीएस-मास्को) रनेपा के अंतर्गत अपनी स्थापना से रूस व्यवसाय शिक्षा बाजार में अग्रणी रहा है। आईबीएस-मास्को 1988 में मास्को राज्य विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के अंतर्गत 1988 में स्थापित हुआ, जो राष्ट्रीय स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञता के लिए विख्यात है। 1994 में, आईबीएस-मास्को रनेपा को अंतरित हुआ और इसकी समांगी संरचनात्मक इकाई निर्मित हुई।    Know more

 
group-iscae
 

 

   

आईएससीएई व्यवसायिक विद्यालय, आईएससीएई समूह, एएमबीए द्वारा प्रमाणित 1971 में स्थापित मोरक्को का पहला व्यवसाय विद्यालय है। विश्व-स्तरीय शिक्षा प्रदान करने की इसकी लंबी विरासत है और डिजीटल नवीनीकरण और बदलाव के क्षेत्रों में इसकी प्रमुख भूमिका है। Know more

 
Ben-Gurion-university
 

 

   

नेगेव के बेन-गुरियन विश्वविद्यालय, ईक्यूयूआईएस द्वारा मान्यताप्राप्त इजरायल के श्रेष्ठ शोध विश्वविद्यालयों में से एक है और कई क्षेत्रों में विश्व में अग्रणी है। यहाँ 20,000 विद्यार्थी और 4,000 संकाय सदस्य हैं। Know more

 
 

 

   

त्रिअंतर्राष्ट्रीय मान्यताप्राप्त (एएसीएसबी, एएमबीए, और ईक्यूआईएस), फाइनेंशियल टाइम्स के द्वारा प्रबंधन कार्यक्रम में विश्व में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्रदान किया गया और 40 से अधिक देशों में 170 से अधिक सहयोगी विश्वविद्यालयों का एक नेटवर्क। Know more

 
 

 

   

क्वाडरपल क्राउन से प्रमाणित, सेंट्रम पीयूसीपी विश्व में यह विशिष्टता प्राप्त करनेवाला पहला व्यवसाय विद्यालय की ख्याति अर्जित किया है। व्यवसाय स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता के श्रेष्ठ चार मान्यताप्रदान करनेवाले – एएमबीए, ईक्यूआईएस, एएसीएसबी और बीजीए ने इसकी श्रेष्ठता की पुष्टि की है। Know more

 
 

 

   

ईक्यूआईएस और एएमबीए से सम्बद्ध एमआईपी पोलिटेक्निको डि मिलानो 40 वर्षों से अधिक समय से प्रतिष्ठित व्यवसायिक विद्यालय के रूप में विख्यात है, व्यवसाय में प्रबंधन या लोक प्रशासन में भविष्य बनानेवाले स्नातकों और अपनी संस्थानागत ढाँचें और नीतियों को सशक्त करनेवाली कंपनियों को आकर्षित करता रहा है। Know more

 
 

 

   

एएसीएसबी, ईक्यूयूआईएस, एएमबीए और एनएएसपीएए चार प्रमाणन परिषद से प्रमाणित इंस्टिट्यूट डी एस्टुडिओस सुपरियोरेस डी एडमिनिस्ट्रेशन (आईईएसए), वेनेज़ुएला के अग्रणी व्यवसाय स्कूल माना जाता है। Know more

 
 

प्रबंधन के ईएससी क्लरमॉन्ट ग्रेजुएट स्कूल ग्रैंड इकोले, संभ्रांत संस्थानें हैं। यह 2006 में एएसीएसबी प्रमाणन प्राप्त किया और विश्व में श्रेष्ठ 100 प्रबंधन स्कूलों में अपना स्थान कायम रखे हुए है। Know more

 

 

   

अंतर्राष्ट्रीय प्रबंधन विद्यालय (आईएसएम) जर्मनी में प्रतिष्ठित व्यवसायिक विद्यालय है। यह निजी संस्थान है जहां कि अनुप्रयोगिक विज्ञान अध्ययन की पढ़ाई होती है और नवाचार मंत्रालय, उत्तर रिहाने-वेस्टफलिया के उच्च शिक्षा और शोध से सम्बद्ध है। विद्यालय वैश्विक व्यवसाय क्षेत्र में भावी नेतृत्वकर्ताओं को तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। Know more

 
 

 

   

कजान राष्ट्रीय शोध प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कजान में पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है। इसका इतिहास 1890 से शुरू होता है जब रूस सम्राज्य का लोक शिक्षा मंत्रालय एकीकृत उद्योग और तकनीकी महाविद्यालय स्थापित करने के लिए संकल्प अधिनियमित किया। Know more

 
 

 

   

उच्च शैक्षणिक मानकों के लिए जाना जानेवाला एएलबीए नया इंग्लैंड उच्च शिक्षा आयोग (एनईसीएचई) द्वारा प्रमाणित है। इसके अतिरिक्त, एएलबीए के सभी कार्यक्रम एएमबीए (एमबीए संघ) द्वारा मान्यताप्राप्त हैं। Know more

 
 

 

   

एएसीएसबी द्वारा मान्यताप्राप्त प्रबंधन महाविद्यालय, राष्ट्रीय चेंग कुंग विश्वविद्यालय के पास 109 पूर्णकालिक संकाय सदस्य और लगभग 2,800 विद्यार्थी दाखिला प्राप्त हैं। महाविद्यालय ने विद्यार्थियों के वैश्विक माहौल को बढ़ावा देने के लिए और वैश्विक अंतर्दृष्टि को व्यापक करने के लिए कई अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ साझेदारी स्थापित किया है और विनिमय कार्यक्रम की शुरू किया है। Know more

 
 

 

   

2007, में वूसॉंग विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित, सोलब्रिज एएसीएसबी के इतिहास में एएसीएसबी की मान्यताप्राप्त करनेवाला विश्व का सबसे युवा व्यवसायिक विद्यालय है। Know more

 
 

 

   

क्यूएस के श्रेष्ठ 50 के अंतर्गत 50 के अंतर्राष्ट्रीय श्रेणी के अनुसार, एएसीएसबी मान्यता प्राप्त संस्थान यूनिर्वसिडेड दे मॉन्टेरि (यूडीईएम), मैक्सिको श्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से एक है। Know more

 
 

 

   

इटली में शोध और उच्च प्रशिक्षण के लिए महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित केंद्र माना जानेवाला फ्लोरेंस विश्वविद्यालय विभिन्न स्तरों और ज्ञान के सभी क्षेत्रों में अध्ययन कार्यक्रमों के अवसर प्रदान करता है। Know more

 
 

 

   

तुरीबा विश्वविद्यालय 1993 में स्थापित हुआ और लातविया में सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है। यह संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संस्थान (यूएनडब्ल्यूटीओ) द्वारा प्रमाणन हासिल करनेवाला बाल्टिक क्षेत्र और स्केनडिनेवियन देशों में पहला उच्च शिक्षा संस्थान है। Know more

 
 

 

   

साइप्रट लोगों की बढ़ती बौद्धिक आवश्यकताओं के आलोक में 1989 में साइप्रस विश्वविद्यालय की स्थापना हुई और यह देश की वृहद आकांक्षओं को पूरा किया। यह पीढ़ी दर पीढ़ी ज्ञान के प्रसार में संल्पित विद्वानों का एक जीवंत समुदाय है। Know more

 
 

 

   

ईएसडीईएस ईक्यूयूआईएस द्वारा प्रमाणित ईपीएएस है। इसे “फ्रांस में बिएनवेन्यू” स्तर की उपाधि प्रदान की गई जो कि उच्च शिक्षा स्नातक विद्यालयों में अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों की गुणवत्ता को प्रमाणित करता है। Know more

 
IIMBG Footer

हमसे संपर्क के लिए

भारतीय प्रबंध संस्थान बोधगया

उरूवेला, प्रबंध विहार
बोधगया – 824234, गया, बिहार, भारत

ई-मेल आईडी

निदेशक कार्यालय : director_office@iimbg.ac.in
पीएच.डी. प्रवेश: phdadmission@iimbg.ac.in
एमबीए प्रवेश: pgpadmission@iimbg.ac.in  आईपीएम प्रवेश: ipmadmission@iimbg.ac.in

कर्माचारी निर्देशिका